बिहार से दिल्ली जा रही बस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत 30 घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज बुधवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि बस बिहार से दिल्ली जा रही थी हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
बताया जा रहा है लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस दूध के कंटेनर में पीछे से जा घुसी। यात्रियों से भरी बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी। ऐसे में बताया जा रहा है कि मृतकों में अधिकतर लोग बिहार के हो सकते हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जिला प्रशासन की टीम भी राहत कार्य में जुट गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि हादसे में जान गवाने वालों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी घटनास्थल में मौके पर पहुच कर पूरे हालात का जायजा लिया।
यह हादसा उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास हुआ है। बता दें कि बीते मंगलवार को भी आगरा में दिल्ली से सीवान आ रही बस हादसे की शिकार हो गई थी। इस दुर्घाटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।