Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the publisher domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आज शुक्रवार को सदन में स्वास्थ्य, बिजली कटौती और जंगली जानवरों के हमलों में जानमाल के नुकसान के मुद्दों पर हंगामे के आसार – News Reporter Live
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आज शुक्रवार को सदन में स्वास्थ्य, बिजली कटौती और जंगली जानवरों के हमलों में जानमाल के नुकसान के मुद्दों पर हंगामे के आसार

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आज शुक्रवार को सदन में स्वास्थ्य, बिजली कटौती और जंगली जानवरों के हमलों में जानमाल के नुकसान के मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं। विपक्ष की इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी है । विपक्ष के हमलों के बीच प्रदेश सरकार अनुदान मांगों पर विभागवार चर्चा के बाद 11321 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित कराएगी। इसी दिन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो सकता है ।

 

बीते बुधवार को सरकार ने अनुपूरक बजट के साथ सदन में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के चिह्नित आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी सेवा में आरक्षण विधेयक समेत कुल 12 विधेयक पटल पर रखे थे। इन विधेयकों पर भी चर्चा होगी और उसके बाद इन्हें पारित कराया जाएगा। आज शुक्रवार को विपक्ष स्वास्थ्य के मुद्दे पर सदन गरमा सकता है ।