साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक किया। फेसबुक पेज पर पुलिस के लोगो (logo) वाली तस्वीर को हटाकर वहां आपत्तिजनक तस्वीर को लगा दिया। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुवा है।

साइबर अपराधियों ने इससे पहले भी उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक किया था। शुरुआत में कोई समझ ही नहीं पाया कि ये पुलिस का ऑफिशियल पेज ही है या फिर किसी ने दूसरा पेज बनाया है। इस पर एक अश्लील तस्वीर लगी हुई थी। देखते ही देखते इस पर कमेंट की बाढ़ आ गई थी।

लोगों ने इसे उत्तराखंड पुलिस को साइबर अपराधियों की खुली चुनौती के रूप में बताया है। कुछ लोगों ने तो इसे साइबर सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बताया। पिछले वर्ष साइबर अपराधियों ने डीजीपी के नाम से भी व्हाट्एसएप आईडी बनाकर कुछ लोगों को कमेंट किए थे। इस पर डिस्प्ले पिक्चर पर डीजीपी की तस्वीर लगाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के जामतारा इलाके में रेड मारी थी। यहां से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भी कई अन्य अधिकारियों की आईडी के साथ अपराधियों ने इस तरह की छेड़छाड़ की।
