देहरादून- बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार अब महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में नही लगेगा I महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन स्थल में बदलाव करना पड़ा।

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबा देहरादून के परेड ग्राउंड में लगेगा। देहरादून में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया जा रहा है। दरबार में लगभग 40 से 50 हजार भक्तों की आने की संभावना जताई जा रही है।
