Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the publisher domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
दुखद खबर” फेमस शो CID के “इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स” का रोल निभाने वाले एक्टर का हुआ निधन, पढ़िए पूरी ख़बर – News Reporter Live
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

दुखद खबर” फेमस शो CID के “इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स” का रोल निभाने वाले एक्टर का हुआ निधन, पढ़िए पूरी ख़बर

(रिपोर्ट: शुभम कोठारी)

टीवी इंडस्ट्री की दुनिया से दुखद खबर सामने आ रही है बता दें कि सोनी टीवी के सबसे फेमस शो सीआईडी (CID) में इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का आज मंगलवार सुबह निधन हो गया है, उनके चाहने वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है….

बता दें की हार्ट अटैक आने के बाद दिनेश फडनीस बीते कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे I वो वेंटिलेटर पर थे और उनकी तबीयत भी नाजुक बताई जा रही थी I लेकिन आज 5 दिसंबर मंगलवार को दिनेश फडनीस ने दम तोड़ दिया I एक्टर की मौत से उनके तमाम चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा है।

दिनेश फडनिस बीते कुछ दिनों से आईसीयू में जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहे थे, लेकिन आज दिनेश फडनीस ने मुंबई के अस्पताल में दम तोड़ दिया I दिनेश फडनीस की मौत को उनके करीबी दोस्त और सीआईडी शो में को-स्टार रहे दयानंद शेट्टी ने कंफर्म किया है I दयानंद शेट्टी, दिनेश फडनीस के काफी करीब थे और वही एक्टर के जाने से उन्हें भी गहरा सदमा लगा है।

दिनेश फडनिस के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है I दिनेश फडनिस का अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान घाट में किया जाएगा।

दिनेश फडनिस की बात करें तो उन्हें पॉपुलर टीवी शो सीआईडी से बड़ी पहचान मिली थी I इस शो में वो इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स के रोल में दिखे थे I उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था I लेकिन सीआईडी के बाद दिनेश फडनिस स्क्रीन से अचानक गायब हो गए थे I उनको लेकर ऐसी खबरें थीं कि एक्टिंग छोड़कर मराठी फिल्मों के लिए स्क्रिप्टस लिखने लगे थे I दिनेश फडनिस के चाहनेवाले उन्हें फिर से स्क्रीन पर कमाल दिखाते देखना चाहते थे, लेकिन अफसोस इससे पहले ही दिनेश फडनिस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

57 साल की कम उम्र में दिनेश फडनिस का यूं चले जाने से उनके फैंस का दिल टूट गया है I एक्टर का परिवार और करीबी दोस्त भी दिनेश फडनिस के जाने से काफी दुखी हैं I हर कोई दिनेश फडनिस को नाम आंखों से याद कर रहा है और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।