ज्योलीकोट-नैनीताल-हलद्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में नैनीताल से हलद्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, 12 लोग थे सवार
ज्योलीकोट-नैनीताल-हलद्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में नैनीताल से हलद्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी कार महेंद्र एसयूवी (UP 42AU 4444) दो गांव से पहले अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार में सवार बच्चों और महिलाओं सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अयोध्या के ही निवासी हैं जिन्हें स्थानीय पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से खाई से निकालकर उपचार के लिए हलद्वानी में भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार कार में कुल 12 लोग भी सवार थे। जिनमें 5 बच्चे, महिलाएं व पुरुष शामिल हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर भी बताई जा रही है। घटना 1:30 बजे के तकरीबन की है, उक्त कार में सवार लोग नैनीताल से घूमकर वापस हल्द्वानी की ओर वापस जा रहे थे कि दो गांव से पहले अचानक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना होते ही चीख पुकार भी मच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस कर्मियों, चौकी इंचार्ज अवनीश मौर्या ने स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी में भेज दिया है।
घायलों के नाम
- राजेन्द्र जायसवाल
- निधि जायसवाल
- विशाल जायसवाल
- कमला जायसवाल
- गीता जायसवाल
- रीता
- आयुष
- गुलाब
- साधना
- संस्कार
- आराध्या
- स्मृति
सभी निवासी सुल्तानपुर अयोध्या के हैं।