राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बीते शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री से भेंट हमेशा ही बेहद उत्साहवर्धक होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशीलता हम सभी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।
इस दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा की, जिसमें उत्तराखण्ड के मानसखंड क्षेत्र में उनके भ्रमण के उपरांत बढ़ रहे पर्यटन, जी-20 सम्मेलन में उत्तराखण्ड को अवसर प्रदान करने एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उपस्थिति के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
वहीं राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से कहा कि उत्तराखंड में मौन पालन और शहद उत्पादन के क्षेत्र में प्रगति करने की असीम क्षमताएं हैं, एरोमेटिक पुष्पों, प्रजातियों और प्रसंस्करण से रोजगार और स्वावलंबन के नए द्वार खुल सकते हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री ने वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान को और अधिक मजबूत किया है।
