The portals of Yamunotri Dham will close on Bhai Dooj; the auspicious time is 1028 AM on November 11.
उत्तरकाशी। प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 28 मिनट निर्धारित किया गया है। अनुराधा नक्षत्र और सौम्य धनु लग्न में विधि-विधान के साथ कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विजयदशमी के अवसर पर यमुनोत्री धाम में मंदिर समिति और पुरोहित समाज की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचांग और धार्मिक परंपराओं के अनुसार कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। इसके साथ ही धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि और समय भी तय हो गया।
यमुनोत्री धाम उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ावों में शामिल है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही धार्मिक परंपराओं के अनुसार धाम के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसके बाद शीतकाल के दौरान मां यमुना की पूजा-अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास स्थल पर की जाती है।
