Uttarakhand: ठुकराल का ऐलान, कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं; बीजेपी में जॉइनिंग पर दी प्रतिक्रिया
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आज शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान ठुकराल ने बीजेपी प्रत्याशी विकास शर्मा को समर्थन का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि समर्थकों से राय मशविरा कर विकास को समर्थन करने का फैसला भी किया गया है।
इससे कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ सकती है। वहीं, बीजेपी में ज्वाइनिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात ही उनकी भाजपा में ज्वाइनिंग है। बीजेपी उनकी राजनीतिक माता है। मुख्यमंत्री धामी और संगठन के पदाधिकारी जो आदेश करेंगे, उसका पालन करेंगे। विकास शर्मा को जीत के रूप में मुख्यमंत्री धामी को तोहफा देंगे।