
उत्तराखंड निकाय चुनाव: भाजपा की बड़ी जीत, कल्पना देवलाल पिथौरागढ़ की मेयर, नरेंद्र सिंह नेगी डोईवाला अध्यक्ष, गणेश शाह कर्णप्रयाग में विजयी
भा.ज.पा. प्रत्याशी कल्पना देवलाल बनीं पिथौरागढ़ की मेयर
पिथौरागढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी कल्पना देवलाल ने 17 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर को कड़ी टक्कर देकर हराया। इस चुनाव में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
भा.ज.पा. के नरेंद्र सिंह नेगी बने डोईवाला नगर पालिका के अध्यक्ष
डोईवाला नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के सागर मनवाल को पराजित कर यह प्रतिष्ठित पद अपने नाम किया।
नगर पालिका कर्णप्रयाग में भाजपा के गणेश शाह की जीत
नगर पालिका कर्णप्रयाग में भाजपा के गणेश शाह ने जीत दर्ज की। गणेश शाह और उनके समर्थकों ने कर्णप्रयाग में जीत का जश्न मनाते हुए एक भव्य जूलूस निकाला। जूलूस उमा माहेश्वर आश्रम से शुरू होकर उमा देवी तिराहा, पेट्रोल पंप, मुख्य बाजार और सिमली रोड से होते हुए पूरे क्षेत्र में फैला। इस दौरान समर्थकों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की खुशी मनाई।