तमसा नदी किनारे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस
देहरादून के मसन्दावाला क्षेत्र में तमसा नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी ही फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार शव के कपड़े पास में ही रखे भी मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति नदी में नहाने के लिए ही गया होगा। फिलहाल मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास भी कर रही है।