Scorching heat boosts power demand, Uttarakhand records 58 million units
प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच बिजली की मांग में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। उत्तराखंड में महीने की शुरुआत में जहां बिजली की मांग करीब 4 करोड़ यूनिट थी, वहीं अब यह बढ़कर 5.8 करोड़ यूनिट तक भी पहुंच गई है।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि मई माह में ही बिजली की मांग 6 करोड़ यूनिट के पार जा सकती है। बढ़ती खपत ने यूपीसीएल के सामने बिजली उपलब्ध कराने की चुनौती भी खड़ी कर दी है। हालांकि निगम प्रबंधन का दावा है कि फिलहाल प्रदेश में कहीं भी घोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है।
यूपीसीएल के अनुसार वर्तमान में मांग के मुकाबले 5.9 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध भी है, जिससे आपूर्ति बनाए रखने में मदद भी मिल रही है। बावजूद इसके कई क्षेत्रों में ओवरलोड व ट्रिपिंग की समस्याएं सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि बीते 2 दिनों में ही बिजली की मांग 5.3 करोड़ यूनिट से बढ़कर 5.8 करोड़ यूनिट पहुंच गई। लगातार बढ़ते तापमान के कारण एसी, कूलर व अन्य उपकरणों के इस्तेमाल में तेजी आई है, जिससे बिजली खपत में उछाल भी देखा जा रहा है।
