Uttarakhand cabinet meeting concluded, 26 proposals approved
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में कुल 26 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों में—
- धर्मांतरण कानून को और कड़ा बनाने का प्रस्ताव
- वनीकरण निधि प्रबंधन से संबंधित संशोधन
- सूचना प्रौद्योगिकी विभाग 2025 की नई नियमावली को स्वीकृति
- राज्य में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण
अग्निवीर आरक्षण प्रस्ताव के तहत उन्हें सरकारी सेवाओं में प्राथमिकता का लाभ भी मिलेगा। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में पारित प्रस्तावों का विस्तृत विवरण जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी भी किया जाएगा।
