Elections in 12 district panchayats and 89 blocks of the state today, voting will be held in 6 districts
देहरादून : उत्तराखंड की 12 जिला पंचायतों व 89 ब्लॉकों में आज गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव संपन्न होगा। इनमें से 6 जिलों में आज ही मतदान होगा, जबकि 5 जिलों में निर्विरोध निर्वाचन पहले से ही हो चुका है। एक जिला पंचायत अध्यक्ष का परिणाम हाईकोर्ट की रोक के चलते घोषित ही नहीं किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, आज गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए मतदान होगा। यह चुनाव एकल संक्रमणीय प्रणाली से होगा, जिसमें मतदाता प्रत्याशियों को प्राथमिकता के आधार पर ही वोट देंगे और सबसे अधिक शीर्ष प्राथमिकता पाने वाला उम्मीदवार विजेता भी घोषित होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
किन जिलों में हो चुका है निर्विरोध निर्वाचन?
- टिहरी – इशिता सजवाण
- ऊधमसिंह नगर – अजय मौर्य (परिणाम हाईकोर्ट की रोक के चलते घोषित नहीं होगा)
- चंपावत – आनंद सिंह अधिकारी
- पिथौरागढ़ – जितेंद्र प्रसाद
- उत्तरकाशी – रमेश चौहान
आज इन जिलों में होगा मतदान
- देहरादून – मधु चौहान (भाजपा समर्थित) बनाम सुखविंदर कौर (कांग्रेस समर्थित)
- पौड़ी – रचना बुटोला (भाजपा) बनाम दीपिका इष्टवाल (कांग्रेस)
- बागेश्वर – शोभा आर्या (भाजपा) बनाम सरोज आर्या (कांग्रेस)
- नैनीताल – दीपा दर्म्वाल (भाजपा) बनाम पुष्पा नेगी (कांग्रेस)
- अल्मोड़ा – हेमा गैड़ा (भाजपा), सुनीता कुंजवाल (कांग्रेस) व सरस्वती देवी (यूकेडी)
- रुद्रप्रयाग – पूनम कठैत (भाजपा) बनाम प्रीति पुष्पवान (कांग्रेस)
निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी पूरी कर ली है।
