
अब तक के रुझान: देहरादून से लेकर रुद्रपुर तक, नगर निगम चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच संघर्ष जारी
“अब तक के रुझान: नगर निगम चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला”
- देहरादून नगर निगम मेयर चुनाव: भाजपा के सौरभ थपलियाल को 29,527 और कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह पोखरियाल को 17,773 मत मिले हैं। मतगणना जारी है।
- ऋषिकेश नगर निगम चुनाव: भाजपा के शम्भू पासवान को 9,031 और निर्दलीय दिनेश चन्द्र को 4,233 मत मिले हैं। मतगणना अभी जारी है।
- श्रीनगर नगर निगम चुनाव: निर्दलीय आरती भंडारी को 3,719 और भाजपा की आशा उपाध्याय को 2,999 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना जारी है।
- अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव: भाजपा के अजय वर्मा को 6,811 और कांग्रेस के भैरव गोस्वामी को 4,337 मत मिले हैं। मतगणना जारी है।
- हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम चुनाव: कांग्रेस के ललित जोशी को 6,047 और भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को 5,100 मत मिले हैं। मतगणना जारी है।
- हरिद्वार नगर निगम चुनाव: भाजपा की किरण जैसल को 12,648 और कांग्रेस की अमरेश देवी बालियान को 6,327 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना जारी है।
- काशीपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा के दीपक बाली को 25,299 और कांग्रेस के संदीप सहगल को 21,425 मत मिले हैं। मतगणना जारी है।
- रुद्रपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा के विकास शर्मा को 29,912 और कांग्रेस के मोहन लाल खेड़ा को 23,885 मत मिले हैं। मतगणना जारी है।