स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों पर होगी भर्ती: डॉ धन सिंह रावत

चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों को शीघ्र भरा जाएगा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में लंबे समय से रिक्त चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों को शीघ्र भरने का निर्णय भी लिया है। विभागीय अधिकारियों को आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में इस विषय पर चर्चा की। बैठक में उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की संख्या को देखते हुए सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए इन पदों को शीघ्र ही भरा जाएगा।

साथ ही, डॉ. रावत ने अस्पतालों में सफाई व्यवस्था सुधारने, 108 आपातकालीन सेवा की रिस्पांस टाइम घटाने, अस्पतालों में होर्डिंग लगाने और मरीजों के लिए स्वच्छ भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।