There will be a public holiday in Uttarakhand on Karva Chauth, providing relief to female employees.
उत्तराखंड में करवा चौथ के अवसर पर कल (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने त्योहार को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। इस फैसले से व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों व पूजा के लिए समय मिल सकेगा।
करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु व सुखी जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन व पूजा के बाद व्रत को खोलती हैं। इस अवसर पर घरों में विशेष तैयारियां भी की जाती हैं। महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनने व शृंगार करने के साथ पूजा की तैयारी करती हैं।
राज्य सरकार के सार्वजनिक अवकाश के फैसले से महिला कर्मचारियों को करवा चौथ का त्योहार मनाने व धार्मिक परंपराओं का पालन करने के लिए समय भी मिल सकेगा।
