The special session of the Uttarakhand Legislative Assembly was extended by a day and discussions on the state's achievements over the past 25 years will continue today.
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर मंगलवार को हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से सत्र को एक दिन के लिए बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया। सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों की सहमति के बाद अब सत्र एक दिन और चलेगा।
आज तीसरे दिन भी सदन में उत्तराखंड राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियों व भविष्य के विकास रोडमैप पर भी चर्चा जारी रहेगी। जनप्रतिनिधि राज्य की प्रगति, उपलब्धियों व आने वाले वर्षों की दिशा पर अपने सुझाव भी रख रहे हैं।
रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी ने कहा कि इस विशेष सत्र में राज्य की अब तक की उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा भी हुई है। उन्होंने कहा कि इस संवाद से निश्चित रूप से उत्तराखंड के विकास की गति और तेज होगी व राज्य को नई दिशा मिलेगी।
