Several trains to be affected in July; routes to change due to traffic block on the Moradabad-Bareilly rail section.
मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर रेलपथ अनुरक्षण व संरक्षा कार्यों के चलते 4 जुलाई से 31 जुलाई तक 25 ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाएंगे। इसके कारण कई ट्रेनों का मार्ग भी बदला जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से देरी से भी होगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को जुलाई की चयनित तिथियों पर मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट मार्ग से चलाया भी जाएगा। इस दौरान ट्रेन रामपुर स्टेशन नहीं जाएगी व बरेली जंक्शन के बजाय बरेली कैंट स्टेशन पर रुकेगी।
इसी तरह 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस (3 और 29 जुलाई) और 13042 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस (6 जुलाई) को भी परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। इन ट्रेनों का रामपुर, मिलक व कलक्टरगंज स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
इसके अलावा दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 30 से 90 मिनट तक नियंत्रित (विलंबित) होकर संचालित भी होंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील भी की है।
