Ram Navami festival will be celebrated with great pomp on 6th April, a special coincidence is being made
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर, कल 6 अप्रैल को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार का पर्व खास रहेगा क्योंकि इस दिन रवि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि और पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। शहरभर में रामनवमी के अवसर पर विशेष आयोजन होंगे।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, रामनवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:08 बजे से शुरू होगा, जो दोपहर 1:39 तक रहेगा। आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि नवमी तिथि की शुरुआत 5 अप्रैल को शाम 7:26 बजे होगी और यह 6 अप्रैल को शाम 7:22 बजे तक रहेगी। इस प्रकार, उदय तिथि के अनुसार 6 अप्रैल को रामनवमी पर्व मनाया जाएगा।
रामनवमी को भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे शुभ तिथि माना जाता है। इस अवसर पर शहरभर के मंदिरों में रामनवमी की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं, और भक्तों का उत्साह चरम पर है।
