PM Modi will come to Dehradun to conduct an aerial survey of the disaster, administrative preparations are in full swing
उत्तराखंड में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को देहरादून में पहुंचेंगे। पीएम मोदी प्रदेश का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद यहां बैठक करेंगे। इससे पहले मंगलवार को वह हिमाचल प्रदेश में नुकसान का हवाई सर्वेक्षण भी कर चुके हैं।
पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अमला जौलीग्रांट एयरपोर्ट व अन्य स्थानों पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में भी जुटा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का 11 सितंबर को वाराणसी में भी कार्यक्रम है, जिसके बाद वह शाम करीब 4 बजे देहरादून पहुंच सकते हैं। हालांकि, पीएमओ से उनका पूरा कार्यक्रम अभी भी जारी नहीं किया गया है।
इधर, प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी नैनीताल में 11 से 13 सितंबर तक प्रस्तावित चिंतन शिविर एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। नियोजन सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी ने शिविर स्थगित करने के आदेश भी जारी किए हैं। आधिकारिक तौर पर अपरिहार्य कारण बताए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि पीएम मोदी के दौरे के चलते यह निर्णय भी लिया गया है। बता दें कि यह शिविर इससे पहले भी 25 से 27 अप्रैल के बीच प्रस्तावित भी था, जो अब स्थगित हो गया था।
