On the night of Diwali, a young man fell into a 250-meter-deep gorge while using his mobile phone; he was rescued by the SDRF.
दिवाली की रात उत्तराखंड के बणसोली गांव में बड़ा हादसा हो गया। यहां 24 वर्षीय अनुज नेगी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक मोबाइल पर कुछ काम कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। खाई में भारी चट्टानें होने के कारण ग्रामीणों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बाद SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक का रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद अनुज नेगी को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया और खाई से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
