देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने किए 46 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

देहरादून | नगर निगम देहरादून के 27वें स्थापना दिवस पर आज भव्य समारोह का आयोजित किया गया, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 46 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। 1997 में नगर पालिका से निगम बने देहरादून शहर की अब तक की उपलब्धियों को भी समारोह में रेखांकित भी किया गया।

सीएम धामी ने कहा कि पिछले 27 वर्षों में नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं व आधुनिक शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति भी की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की शहरी विकास योजनाओं— स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना व स्वनिधि योजना— की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून को आधुनिक शहर बनाने के लिए 1400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएँ भी चल रही हैं। इनमें मैकेनाइज्ड कचरा ट्रांसफर स्टेशन, 35 नए पार्क, योगा थीम पार्क, स्मृति पार्क, इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर व शहर की नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए रीन्यू रिस्पना अभियान शामिल है।

शहर में पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करते हुए 30 इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जा रही हैं व 11 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून ने देशभर में 19वां स्थान, व राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में 62वां स्थान भी प्राप्त किया है।

ट्रैफिक व पार्किंग समाधान को लेकर सरकार शहर में भूमिगत पार्किंग व रिस्पना-बिंदाल नदियों पर एलिवेटेड रोड की योजना पर भी काम कर रही है।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
साथ ही मुख्यमंत्री ने सड़क, फुटपाथ, सौंदर्यीकरण, पार्क, ट्रांसफर स्टेशन व स्मार्ट पार्किंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।