Minister Ganesh Joshi honored Dehradun's Anushka Otani who was selected for the National Shooting Competition
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गुरुवार को देहरादून राजपुर रोड, जाखन निवासी कक्षा 7 की छात्रा अनुष्का ओतानी को राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग प्रतियोगिता में चयनित होने पर सम्मानित किया। मंत्री जोशी ने अनुष्का को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि अनुष्का ने अपने परिश्रम और लगन से प्रदेश का नाम रोशन किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अनुष्का भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएगी।
इस अवसर पर छात्रा की माता ऊषा ओतान, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, भावना चौधरी आदि उपस्थित रहे।

