लंबगांव में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर बाजार बंद, सड़क पर धरने पर बैठे लोग
टिहरी जिले के लंबगांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला। केतन लाल प्रकरण में कार्रवाई की मांग करते हुए स्थानीय व्यापारियों ने लंबगांव बाजार बंद भी रखा।
गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग थाने के सामने डोबरा-चांठी मार्ग पर धरने पर बैठ गए व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई में देरी होने पर आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है व स्थिति पर नजर रखी जा रही है।