Major fire at the Maa Bhagwati temple in Badiyakot, Bageshwar; historic structure suffers extensive damage
बागेश्वर जिले के कपकोट के सीमांत क्षेत्र बदियाकोट स्थित प्रसिद्ध मां भगवती मंदिर में अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस अग्निकांड में मंदिर के नक्काशीदार मुख्य भवन को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
बदियाकोट का यह ऐतिहासिक मंदिर अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और लकड़ी पर की गई बेहद खूबसूरत नक्काशी के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध था। मंदिर स्थानीय लोगों की गहरी आस्था का केंद्र होने के साथ ही कत्यूर-कुमाऊं घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी अहम प्रतीक माना जाता था।
मंदिर में आग लगने की घटना के बाद क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने मां जगदंबा से सभी की रक्षा करने और इस कठिन समय में अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
