Madhya Pradesh's interstate women thief gang in the clutches of Dehradun police
- मध्य प्रदेश का अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में
- गिरोह की 02 महिला अभियुक्ताओ को पुलिस ने विकासनगर क्षेत्र से किया गिरफ्तार
- अभियुक्ताओ द्वारा विकासनगर क्षेत्र में महिला का पर्स काटकर दिया था चोरी की घटना को अंजाम
- अभियुक्ताओ के कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद
- अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा अलग-अलग राज्यों में जाकर दिया जाता है चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम
- गिरोह के सदस्य घटनाओं का अंजाम देने से पूर्व अन्य राज्यों में जाकर धर्मशालाओं आदि बनाते है अस्थाई ठिकाना
- 02 से 03 की संख्या में गिरोह की महिलाएं भीड़ भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक समारोह आदि में जाकर देती है घटनाओ को अंजाम
- गिरफ्तार दोनों अभियुक्ता शातिर किस्म की है अपराधी, जिनके द्वारा दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में दिया है चोरी अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम
- दोनों अभियुक्ताओ के विरुद्ध अलग-अलग राज्यों में कई आपराधिक मामलों के लगभग एक दर्जन अभियोग है पंजीकृत
देहरादून पुलिस ने मध्य प्रदेश के अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह की दो महिलाओं को विकासनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इन महिलाओं ने 5 मार्च को एक महिला का पर्स काटकर 90,000 रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न राज्यों में चोरी की घटनाएं अंजाम देती हैं। इनका गिरोह धर्मशालाओं में अस्थाई ठिकाना बनाकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों, जैसे बैंक और सार्वजनिक समारोहों में महिलाओं को निशाना बनाता है। गिरफ्तार महिलाओं के पास से 62,200 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड बरामद हुए।
इन महिलाओं पर दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
