भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं।

 

कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ जी की उत्सव डोली ने स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल-दमाऊं सहित बाबा तुंगनाथ के जय उद्घोष के साथ प्रथम पड़ाव चोपता के लिए प्रस्थान किया।

कपाट बंद होने के बाद मंदिर समिति कर्मचारियों व श्रद्धालुओं के साथ मंदिर की परिकरमा पश्चात अखोड़ी और हुडु गांव के हक-हकूकधारी भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली के साथ चोपता को प्रस्थान हुए।

आज सोमवार को भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली चोपता प्रवास करेगी। आगामी 5 नवंबर व 6 नवंबर को चलविग्रह डोली दूसरे पड़ाव भनकुन प्रवास करेगी।
7 नवंबर को भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विराजमान हो जायेंगी।