केदारनाथ पैदल यात्रा जारी, बोल्डर गिरने के बाद घोड़ा-खच्चर सेवा अब भी बंद

केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा आज शनिवार को सामान्य रूप से जारी रही, लेकिन छौड़ी के पास भारी बोल्डर गिरने के बाद घोड़ा-खच्चर संचालन अभी भी बंद ही है। प्रशासन की ओर से मार्ग से मलबा व बोल्डर हटाने का काम तेजी से भी किया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा प्रबंधन, पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें पूरे पैदल मार्ग पर लगातार निगरानी भी कर रही हैं। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में यात्रियों को सुरक्षा के साथ पार भी कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मलबा हटाने का कार्य पूरा होते ही घोड़ा-खच्चर सेवा भी दोबारा से शुरू कर दी जाएगी।

वहीं, केदारघाटी में मौसम अभी भी खराब बना हुआ है और रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम को देखते हुए यात्रा करने, एडवाइजरी का पालन करने व संवेदनशील स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की है।