Kedarnath heli ticket booking suspended for now, IRCTC informed
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में आज बुधवार से शुरू होने वाली केदारनाथ हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आईआरसीटीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में सूचना भी जारी की है।
दरअसल, 15 सितंबर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालन प्रस्तावित भी है। इसके लिए टिकट बुकिंग की तिथि 10 सितंबर तय की गई थी और पोर्टल को दोपहर 12 बजे से खोलने की तैयारी भी थी। लेकिन तकनीकी कारणों के चलते बुकिंग प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है।
इधर, प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से मौसम अभी भी खराब ही बना हुआ है। माना जा रहा है कि हेली सेवा संचालन में मौसम बड़ी चुनौती भी बन सकता है। यही वजह है कि टिकट बुकिंग पर फिलहाल रोक लगाई गई है।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ आशीष चौहान ने कहा कि टिकट बुकिंग स्थगित किए जाने के मामले में आईआरसीटीसी से विस्तृत जानकारी भी ली जाएगी।
