Kainchi Dham Fair ADG inspected the site, gave strict instructions for security and traffic management
नैनीताल : आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेशन ने कैंची धाम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक सभी प्रमुख बिंदुओं पर उन्होंने गहन समीक्षा भी की। निरीक्षण के दौरान आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा, और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
बाबा नीम करौली महाराज के किए दर्शन
ADG मुरुगेशन ने सर्वप्रथम कैंची धाम मंदिर पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए व आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर, प्रमुख सड़कों, पार्किंग स्थलों व भीड़भाड़ वाले संभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।
व्यवस्थाओं की समीक्षा और दिशा-निर्देश
भवाली स्थित सरदार पटेल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में एसएसपी नैनीताल द्वारा मेले की अब तक की तैयारियों की प्रस्तुति भी दी गई। इस दौरान ADG ने कई महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए:
भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा
- श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या के आधार पर प्रवेश-निकासी की व्यवस्था
- वालंटियर तैनात कर भीड़ प्रबंधन में सहायता
- आयोजकों के साथ समन्वय कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
CCTV व ड्रोन से निगरानी
- ड्यूटी कंट्रोल रूम की स्थापना
- 24×7 निगरानी के लिए CCTV व ड्रोन
- सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
पुलिस बल की तैनाती
- पूरा क्षेत्र जोन और सेक्टर में विभाजित
- सभी पुलिसकर्मियों की समय से ब्रीफिंग
- सादी वर्दी में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात
- BDS टीम द्वारा संदिग्ध वस्तुओं की जांच
यातायात और पार्किंग व्यवस्था
- रूट डायवर्जन प्लान का प्रचार
- शटल सेवा की व्यवस्था
- पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल
श्रद्धालुओं की सुविधा
- प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग
- दर्शनार्थियों की संख्या के अनुसार प्रवेश नियंत्रण
- सूचना फ्लेक्स बोर्ड प्रमुख स्थलों पर लगाए जाएं
पुलिस आचरण और जनसंपर्क
- श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार
- प्रत्येक संवेदनशील गतिविधि की वीडियोग्राफी
- जनसुरक्षा, सेवा और सजगता के साथ ड्यूटी
ADG ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्था शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी तैयारियां समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूरी भी की जाएं।
सुरक्षा व्यवस्था में होंगे 800 से अधिक पुलिसकर्मी
मेले के लिए 3 PAC कंपनियां और 800 से अधिक पुलिस बल तैनात किए जाएंगे, जिन्हें जोन और सेक्टरों में बांटा भी जाएगा।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक सिटी हल्द्वानी, यातायात/क्राइम एसपी, सीओ, एलआईयू निरीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल व भवाली थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी भी उपस्थित रहे।

