Investigation into young woman's role in Barowala shooting incident; search for masked assailants continues.
बड़ोवाला में बैंक कर्मी सत्यम चौहान को गोली मारने के मामले में एक युवती का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि सत्यम के युवती से पुराने संबंध थे और इसे लेकर पहले विवाद भी हुआ था। अब युवती अपने पते से गायब बताई जा रही है।
वहीं, हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दोनों नकाब पहनकर बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए थे। मंगलवार रात करीब 8 बजे सत्यम अपनी चचेरी बहन के साथ घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों में से एक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पेट को छूकर निकल गई और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने के साथ सत्यम से भी पूछताछ की है। पुलिस इस वारदात को पुरानी रंजिश, धमकी और प्रेम त्रिकोण समेत सभी पहलुओं से जोड़कर जांच कर रही है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि आरोपियों की पहचान और घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
