Heavy rain alert for Uttarakhand today; yellow alert issued for 9 districts.
उत्तराखंड में मंगलवार को हुई रुक-रुककर बारिश से मैदानी क्षेत्रों को गर्मी व उमस से राहत मिली, जबकि पहाड़ों में मौसम सुहावना भी हो गया। मौसम विभाग ने आज बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह भी दी है।
