Haridwar Amit Shah to address Shantikunj centenary celebrations; security tightened
शांतिकुंज की ओर से बैरागीद्वीप में आयोजित शताब्दी समारोह के तहत बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। समारोह के प्रथम सत्र में योग गुरु स्वामी रामदेव व आध्यात्मिक प्रवक्ता बाबा बालक नाथ ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ भी करेंगे। वहीं दूसरे सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विशेष संबोधन भी होगा। इस दौरान मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और स्वामी परमात्मानंद मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर भी हैं। सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम आयोजन स्थल पर पहुंची और स्थानीय पुलिस व प्रशासन के साथ मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा व सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा, यातायात व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।
