कनखल थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से दो मजारों को प्रशासन की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी से ध्वस्त किया। जब ध्वस्तिकरण की कार्रवाई चल रही थी तब कार्रवाई स्थल के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई।
पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा सबसे पहले जमालपुर कला स्थिति स्कूल परिसर में बनी मजार को हटवाया गया। इसके बाद जगजीतपुर क्षेत्र में अम्बेडकर पार्क के सामने की कॉलोनी में बनी मजार को ध्वस्त किया गया। सुबह से ही मौके पर एडीएम पीएल शाह, नगर के अधिकारियों, लोनिवि के साथ ही भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
