पद्मभूषण सम्मान पर भगत सिंह कोश्यारी को गणेश जोशी ने दी बधाई
देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके निजी आवास पर मुलाकात कर पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
रविवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे गणेश जोशी ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का सार्वजनिक जीवन, सामाजिक योगदान व उत्तराखंड के विकास में उनकी भूमिका प्रेरणादायी भी रही है। उन्होंने कहा कि पद्मभूषण से सम्मानित होना पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय भी है।
इस अवसर पर गणेश जोशी ने कोश्यारी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की। वहीं, भगत सिंह कोश्यारी ने शुभकामनाओं के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।