Ganesh Godiyal again became the President of Uttarakhand Congress, the High Command handed over the responsibility
कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।
पार्टी ने इसके साथ ही प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष व डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल भी किया गया है।
गणेश गोदियाल इससे पहले भी जुलाई 2021 से अप्रैल 2022 तक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे आगामी विधानसभा चुनावों में संगठन को मजबूत करने व पार्टी को नई ऊर्जा देने की उम्मीद की जा रही है।
