देहरादून कैफे में आग, दमकल की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला
देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी गेट नंबर–02 के पास स्थित एक कैफे में बुधवार को अचानक ही आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू भी पा लिया।
फायर यूनिट ने न सिर्फ लपटों को नियंत्रित किया, बल्कि कैफे में मौजूद ज्वलनशील सिलिंडरों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से भी टल गया। आग लगने की वजह का पता भी लगाया जा रहा है।
गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। समय पर पहुंची दमकल टीम की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य भी कर दी गई।