Employee swept away in the Tamak Nala in Niti Valley remains missing; search operation continues for the second day.
चमोली की नीती घाटी में भारी बारिश के बाद तमक नाले में आए उफान की चपेट में आकर बहा कर्मचारी अब तक लापता है। हादसे के दूसरे दिन मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे से चमोली पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। सर्च ऑपरेशन में स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं।
नाले में पानी कम होने के बाद मंगलवार को आपदा के बाद का मंजर सामने आया। तमक क्षेत्र में चारों तरफ मलबा फैला हुआ है और ग्रिफ के कई वाहन मलबे में दबे नजर आ रहे हैं। टीमों की ओर से मलबे को हटाकर लापता कर्मचारी की तलाश की जा रही है।
इधर, चमोली जिले में सोमवार से बारिश का दौर जारी है। हालांकि फिलहाल बारिश हल्की है, लेकिन प्रशासन और राहत-बचाव टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
