Disha Patani ने इस शख्स संग कन्फर्म किया अपना रिलेशन? टाइगर श्रॉफ के फैंस को लगा तगड़ा झटका

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक वक्त था जब दिशा और टाइगर श्रॉफ को इंडस्ट्री के हॉट  कपल के तौर पर देखा जाता था। दोनों की जोड़ी को न सिर्फ पर्दे पर बल्कि ऑफ स्क्रीन भी काफी पसंद की जाती थी। इनके अफेयर्स को लेकर कई खबरें सामने आती थी, लेकिन फैंस का दिल उस वक्त टूट गया जब दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। वहीं, एक बार फिर से दिशा अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उनका नाम फिर से किसी के साथ जुड़ने लगा है। हाल ही में उन्हें किसी खास के साथ पार्टी में स्पॉट किया गया है।

दिशा पाटनी को हाल ही में एक पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ एक खास शख्स भी मौजूद था, जिसका नाम एलेक्जेंडर एलेक्स  है। दोनों ने पार्टी में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसी पार्टी से सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंदर जाने से पहले वह सभी को एलेक्जेंडर से मिलवाती हैं। हालांकि इस वीडियो में दिशा की आवाज क्लियर नहीं है, लेकिन उनके लिप्सिंग से लग रहा कि उन्होंने एलेक्जेंडर को अपना ब्वॉयफ्रेंड बताया। इस दौरान दोनों एक साथ काफी क्यूट नजर आ रहे हैं।

दिशा पाटनी और एलेक्जेंडर एलेक्स के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, फैंस ने इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन देते दिख रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘आखिरकार उसने कबूल कर लिया।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘टाइगर श्रॉफ कोने में खड़े होकर रोते हुए।’ एक लिखता है, ‘टाइगर में क्या कमी थी मैम जो इसे चुना।’