CM Pushkar Singh Dhami flagged off a 5 km road safety and environmental awareness run in Dehradun.
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा भी लिया।
देहरादून के कैंट रोड से दौड़ की शुरुआत करते हुए सीएम ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर सीएम ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना व पर्यावरण की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करने व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार कई जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है।
