CM Dhami's spectacular road show Welcomed with flower shower, greeted the public with folded hands
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रपुर के गल्ला मंडी क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय लोगों का अभिवादन किया। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया और मुख्य बाजार में आयोजित रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन भी किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर भीड़ का अभिवादन किया और जनता के साथ अपनी नजदीकी का संदेश भी दिया।
रोड शो के दौरान मेयर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला समेत कई प्रमुख नेता मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। इसके बाद सीएम धामी गांधी पार्क में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे, जहां हजारों की संख्या में लोग उनका इंतजार भी कर रहे हैं।
कार्यक्रम स्थल पर महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके साथ ही चिकित्सा शिविर भी लगाया गया है, जो जनता को स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करेगा।
