Chief Minister Yogi Adityanath will hold his first 'Jan Chaupal' (public interaction session) at the Town Hall grounds today, where he will engage with party workers and citizens.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे कचहरी स्थित टाउनहॉल मैदान में आयोजित पहली जन चौपाल में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी बात सुनकर जनता का मिजाज जानेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय और महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि जन चौपाल में पार्टी की बूथ समितियों के सदस्य, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल स्तर के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, पार्षद एवं पूर्व पार्षद, महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
