Chief Minister Pushkar Singh Dhami expressed grief over the death of the wife of state BJP media in-charge Manveer Chauhan
देहरादून, 5 मई — उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी रविवार को बलवीर रोड स्थित चौहान के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
