वंदेमातरम को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, महेंद्र भट्ट ने साधा निशाना
वंदेमातरम के गायन को लेकर उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के फैसले की कड़ी आलोचना की है।
महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वंदेमातरम के केवल दो छंद गाने को अपनी आधिकारिक पार्टी नीति बनाया है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय गीत और भारत माता के सम्मान से जोड़ते हुए कांग्रेस के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
भट्ट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय और गोवा में आयोजित कार्यक्रमों में वंदेमातरम का पूरा गायन नहीं किया गया। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 1937 के कांग्रेस के फैसले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इसी सोच ने आगे चलकर देश के विभाजन का रास्ता तैयार किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के इस फैसले का विरोध करेगी और इसे जनता के बीच उठाया जाएगा।