An uncontrolled truck rammed into a house in Dehradun, damaging walls – family members tried to burn the truck, police took over the matter.
देहरादून। आशारोड़ी से देहरादून की ओर आ रहा ट्रक संख्या UK17CA0084 मोहब्बेवाला क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर ही जा घुसा। हादसे में घर की दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि ट्रक चालक को गंभीर चोटें भी आईं।
घर के स्वामी पूरन बहादुर थापा की ओर से कोतवाली पटेलनगर में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक व मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
घटना के अगले दिन पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि वादी पक्ष के परिजन गुस्से में ट्रक को नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी कर रहे हैं। सूचना पर चौकी आईएसबीटी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और मौके पर मौजूद एक महिला परिजन, जो घर के नुकसान को देखकर भावुक हो गई थी, ने आवेश में आकर ट्रक में आग लगाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह उसे शांत कराया और आगजनी की घटना होने से भी रोक लिया।
पुलिस की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई, जिसमें ट्रक मालिक द्वारा पूरन बहादुर थापा के परिवार को हुए कुल नुकसान की भरपाई करने पर सहमति भी बन गई।
