BJP strongly reacts to the Nainital incident – “The guilty will receive the harshest punishment; do not politicize the matter.”
देहरादून। नैनीताल में बिटिया के साथ हुई घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश प्रवक्ता एवं राजपुर विधायक खजान दास ने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि दोषी चाहे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर कठोरतम सजा सुनिश्चित भी की जाएगी।
मीडिया से बातचीत में खजान दास ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रही है। इस मामले में भी पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ सभी भौतिक और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाकर अदालत में प्रस्तुत भी किए जाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि “धामी सरकार में किसी भी तरह का पक्षपात नहीं होता और कानून सबके लिए समान है व दोषी को कानून सम्मत सबसे कठोर सजा दिलाई जाएगी।”
राजनीतिक दलों को दी नसीहत
खजान दास ने कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य विपक्षी दलों से अपील की कि इस संवेदनशील मुद्दे पर अनावश्यक आरोप-प्रत्यारोप से बचें व घटना को राजनीतिक रंग न दें। उन्होंने कहा कि इससे पहले जिन मामलों में अपराध सामने आए, उनमें भी दोषियों को तत्काल जेल भेजा गया है — कुछ को आजीवन कारावास तक की सजा भी दिलाई जा चुकी है।
उन्होंने कांग्रेस पर राज्य की कानून व्यवस्था की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट में उत्तराखंड में महिला अपराधों सहित अन्य अपराधों में रिकॉर्ड कमी भी दर्ज की गई है। ऐसे में संवेदनशील मुद्दे पर गैरजिम्मेदाराना बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण भी है।
पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन
खजान दास ने बताया कि प्रशासन लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध भी कराई जा रही है।
