An important meeting was held at the BJP Metropolitan Office regarding the birth centenary of Atal
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी के कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को अटल जी की जन्मशताब्दी पर 24 से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान प्रतिमाओं व स्मारकों की सफाई, दीप प्रज्वलन और अटल जी के कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा। बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
