A moving truck caught fire on the Miyawala flyover, and the fire brigade brought it under control in time.
देहरादून के मियावाला फ्लाईओवर पर एक चलते ट्रक में अचानक ही आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कंट्रोल रूम ने फायर विभाग को भी अलर्ट किया। सूचना पर फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची और डिलीवरी होज पाइप की मदद से आग पर काबू भी पा लिया।
फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा भी टल गया। आग लगने की इस घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है और फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।
