A case has been registered against Bobby Pawar and his associates for vandalising a government solar plant and causing damage to government property.
बुधवार को, मौ. आजम निवासी जीवनगढ़ विकासनगर देहरादून और पोचमपैड कंस्ट्रक्शन कंपनी डाकपत्थर विकासनगर देहरादून के प्रतिनिधि ने थाना विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 11 फरवरी 2025 को करीब दोपहर 1:00 बजे विपक्षीगण – 1. बॉबी पंवार, 2. पिंटू, 3. अरविन्द सागर, 4. सियाराम व उनके अन्य सहयोगियों ने डाकपत्थर विकासनगर स्थित पोचमपैड कंपनी के सोलर प्लांट पर अपनी अनुचित मांगों को लेकर तालाबंदी की और प्लांट में घुसकर सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद इन्होंने आइसोलेटर को हटाया और सोलर प्लांट में तोड़फोड़ भी की, जिससे प्लांट में ब्लास्ट हुआ और 02 इन्वर्टर व स्टार्टर जलकर नष्ट हो गए।
इस कृत्य के कारण राज्य सरकार की संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर में 12 फरवरी 2025 को अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 189(2)/324(3) BNS और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
